ePaper

जिले में 13 कोषांगों का गठन, नप में 37 व महागामा नगर पंचायत में 21 बूथों पर होंगे मतदान

Updated at : 10 Dec 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में 13 कोषांगों का गठन, नप में 37 व महागामा नगर पंचायत में 21 बूथों पर होंगे मतदान

गोड्डा जिले में नगर निकाय चुनाव की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं, जबकि अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है। गोड्डा नगर परिषद और महागामा नगर पंचायत के चुनाव के लिए 13 कोषांग बनाए गए हैं। गोड्डा नगर परिषद में 21 और महागामा नगर पंचायत में 17 वार्ड हैं, जहाँ क्रमशः 37 और 21 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक कोषांग में वरिष्ठ अधिकारी, प्रभारी, सहयोगी, लिपिक और अनुसेवक नियुक्त किए गए हैं, जो चुनाव समाप्ति तक सक्रिय रहेंगे। इन कोषांगों में निर्वाचन, कार्मिक, मत पत्र, सामग्री, परिवहन, विधि व्यवस्था, हेल्पलाइन, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, सूचना एवं तकनीक सहित कई विभाग शामिल हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित हो सके।

विज्ञापन

निकाय चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटा जिला प्रशासन प्रतिनिधि, गोड्डा. झारखंड में अब तक नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन गोड्डा जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटा हुआ है. गोड्डा नगर परिषद और महागामा नगर पंचायत में नगर निकाय चुनाव के लिए 13 कोषांगों का गठन कर दिया गया है. साथ ही मतदान केंद्रों का निर्धारण भी कर लिया गया है. गोड्डा जिले में दो नगर निकाय क्षेत्र हैं, जिनमें गोड्डा नगर परिषद और महागामा नगर पंचायत शामिल हैं. गोड्डा क्षेत्र में 37 मतदान केंद्र तथा महागामा में 21 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. कई वार्डों में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक से दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जानकारी के अनुसार, गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र में 21 वार्ड और महागामा नगर पंचायत में 17 वार्ड हैं, जहां नगर निकाय का चुनाव होना है. प्रत्येक कोषांग में वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, सहयोगी पदाधिकारी, लिपिक और अनुसेवक नियुक्त किए गए हैं. गोड्डा नगर परिषद और महागामा नगर पंचायत चुनाव के सुचारू एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन ने 13 कोषांगों का गठन किया है. प्रत्येक कोषांग में वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, सहयोगी पदाधिकारी, लिपिक और अनुसेवक को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है. ये सभी नियुक्तियां चुनाव समाप्ति तक प्रभावी रहेंगी. गठित कोषांगों में निम्नलिखित शामिल हैं: – निर्वाचन कोषांग (जिला पंचायत राज कार्यालय में) – कार्मिक कोषांग (जिला स्थापना शाखा में) – मतपत्र एवं मत पत्रिका कोषांग (पुराना समाहरणालय में) – सामग्री कोषांग (पुराना समाहरणालय में) – परिवहन कोषांग (जिला परिवहन कार्यालय में) – विधि व्यवस्था सह आचार संहिता कोषांग (अनुमंडल कार्यालय, गोड्डा और महागामा में) – हेल्पलाइन सह जन शिकायत कोषांग (कॉरिडोर मिटिंग हॉल, नया समाहरणालय में) – प्रेक्षक / व्यय प्रेक्षक कोषांग (किसान भवन में) – प्रशिक्षण कोषांग (महिला महाविद्यालय में) – मीडिया कोषांग (जिला जनसंपर्क कार्यालय में) – निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग (जिला जनसंपर्क कार्यालय में) – सूचना एवं तकनीक कोषांग (एनआईसी, गोड्डा में) – नियंत्रण कक्ष कोषांग (द्वितीय तल, ब्लॉक बी, 100 डायल व सीसीटीएन में)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola