महागामा के 500 से अधिक मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

पहली बार अनुमंडल स्तर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान का आयोजन सोमवार को महागामा अनुमंडल के ऊर्जानगर कॉलोनी के स्टाफ क्लब में किया गया. अनुमंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. जैक मैट्रिक व इंटर के अलावा सीबीएसइ व आइसीएसइ के10वीं व 12वीं के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि समाजसेवी सह जी माउंट लिटेरा व सिन्हा इंटरनेशन स्कूल मेहरमा के निदेशक निरंजन कुमार सिन्हा, राजमहल कोल परियोजना के कार्मिक प्रबंधक शशि प्रभा, नवोदय विद्यालय, ललमटिया के प्राचार्य प्रेम कुमार मिश्रा, डीएवी स्कूल महागामा के वाइस प्रिंसिपल विकास चंद्र मिश्रा, संत माइकल एग्लो स्कूल मोहनपुर के वाइस प्रिसिंपल सुनील एंथोनी, जिप सदस्य प्रतिनिधि रामजी साह, साहित्यकार राधे श्याम चौधरी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










