गड्ढे में डूबने से पांच साल की बच्ची की मौत

Updated at : 23 Feb 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
गड्ढे में डूबने से पांच साल की बच्ची की मौत

हनवारा थाना क्षेत्र के विश्वासखानी गांव में ईंट भट्ठे बनाने के लिए पानी से भरे गड्ढे में डूबने से पांच साल बच्ची रीना कुमारी की मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. सूचना पर हनवारा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली.

विज्ञापन

हनवारा थाना क्षेत्र के विश्वासखानी गांव के पास हुई घटना प्रतिनिधि, हनवारा हनवारा थाना क्षेत्र के विश्वासखानी गांव में ईंट भट्ठे बनाने के लिए पानी से भरे गड्ढे में डूबने से पांच साल बच्ची रीना कुमारी की मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. सूचना पर हनवारा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली. विश्वासखानी निवासी बच्ची के पिता मुकेश मालाकर ने बताया कि शनिवार करीब पांच बजे शाम में गांव के बच्चे के साथ में उनकी बेटी घर के बगल में खेल रही थी. खेलते-खेलते दिलीप भगत के ईंट भट्टा के पास बने गड्ढे में में गिरकर मौत हो गयी. घटना के जानकारी स्वजनों को मिलते ही आनन-फानन में गड्ढे के पास पहुंचे. इसके बाद बच्ची को निकाला गया तो तब तक मौत हो गयी. मासूम बच्ची को देख परिवार वाले दहाड़ मारकर रोने लगे. परिवार वाले को रोते बिलखते देख लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola