घाट कुराबा में मां वैष्णवी महाकाली पूजा एवं भव्य मेला आज

Updated:
विज्ञापन
घाट कुराबा में मां वैष्णवी महाकाली पूजा एवं भव्य मेला आज

छह अप्रैल तक पांच दिवसीय आयोजन, कोलकाता के कलाकार करेंगे भक्ति जागरण

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड के घाट कुराबा गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 108 मां वैष्णवी महाकाली पूजा एवं भव्य मेला आयोजित किया जाएगा. मेला 02 अप्रैल से 06 अप्रैल तक चलेगा. 02 अप्रैल, गुरुवार को सुंदर नदी में प्रातः 6:00 बजे पंडित द्वारा कलश पूजन के पश्चात भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी. 03 अप्रैल, शुक्रवार को प्रातः 08:00 बजे पूजा, संध्या 6:00 बजे से अखंड कीर्तन प्रारंभ होगा, जो 06 अप्रैल तक जारी रहेगा. 06 अप्रैल, सोमवार को दोपहर 03:00 बजे हवन और रात्रि 9:00 बजे भक्ति जागरण का आयोजन होगा, जिसमें कोलकाता के मुख्य कलाकार भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. कार्यक्रम को लेकर मेला समिति और ग्रामीणों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola