ePaper

शौच करने नदी गये युवक की गोली लगने से मौत

Updated at : 18 Apr 2024 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
शौच करने नदी गये युवक की गोली लगने से मौत

गोड्डा के सुंदरपहाड़ी में नदी किनारे शौच करने युवक की गोली लगने से मौत हो गयी है. परिजनों के अनुसार, घटनास्थल पर पुलिस जवान मौजूद थे.

विज्ञापन

संवाददाता, गोड्डा सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा डांगापाड़ा गांव में बुधवार की शाम करीब सात बजे गोली चलने से 22 वर्षीय हरिनारायण पहाड़िया की मौत हो गयी. गोली किसने चलायी ? हरिनारायण को गोली कैसे लगी? इस संबंध में कोई कुछ भी बोलने से बच रहा है. गोली लगने के बाद पुलिस व सुरक्षाबल के जवानों ने उसे वाहन पर लाद कर सुंदरपहाड़ी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई चंदू पहाड़िया, पिता जामा पहाड़िया व ससुर नारायण पहाड़िया ने बताया कि शाम करीब सात बजे हरिनारायण शौच करने के लिए नदी किनारे गया था. तभी नदी की ओर से गोली चलने की आवाज आयी. ग्रामीण व परिजन जब नदी किनारे पहुंचे तो देखा कि हरिनारायण खून से लथपथ है और पुलिस के जवान से उठाकर वाहन पर लाद रहे थे. उसे सुंदरपहाड़ी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों को गोली किसने मारी इसकी जानकारी नहीं मृतक के भाई चंदू पहाड़िया ने बताया कि हरिनारायण शाम को अमड़ापाड़ा से लौटने के बाद डांगापाड़ा में शौच करने नदी किनारे गया था. वहां गोली कैसे लगी या गोली किसने मारी इसकी उसे जानकारी नहीं है. सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में सुरक्षा जवानों के अलावा नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर जानकारी ली.

कहीं मुठभेड़ तो नहीं, पुलिस पदाधिकारी हैं चुप !

इस मामले में सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी राम सूरत यादव के अलावा एसडीपीओ से संपर्क कर मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया गया, मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया. मामले में पुलिस की चुप्पी ने लोगों के बीच कई प्रश्न खड़े कर दिये हैं. सूत्रों की माने तो सुंदरपहाड़ी पुलिस को पिछले दिन हुई घटना मामले में आरोपी की तलाश में थी. इसी क्रम में डांगापाड़ा के समीप शाम के वक़्त मुठभेड़ की बात सामने आ रही है.

सुंदरपहाड़ी के बड़ा डांगापाड़ा गांव की घटनापरिजनों का आरोप- घटना स्थल से पुलिस ही घायलावस्था में हरिनारायण को वाहन पर लाद कर ले गयीसुंदरपहाड़ी अस्पताल से एंबुलेंस से लेकर आया सदर अस्पताल

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola