उद्योगपति विजय झा ने इंटर महिला कॉलेज पथरगामा का किया दौरा

Updated:
विज्ञापन
उद्योगपति विजय झा ने इंटर महिला कॉलेज पथरगामा का किया दौरा

महिला शिक्षा और संस्थान के विकास पर दी सराहना, सहयोग का किया आश्वासन

विज्ञापन

विजय इंडस्ट्रीज एवं नीरव मेटल्स, मुंबई के मालिक एवं चर्चित उद्योगपति विजय कुमार झा रविवार को इंटर महिला कॉलेज पथरगामा पहुंचे. बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना और दर्शन के बाद उन्होंने कॉलेज का दौरा किया. कॉलेज पहुंचते ही प्रबंधन और शिक्षकों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान विजय कुमार झा ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया और शैक्षणिक गतिविधियों तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने संस्थापक पंडित ब्रह्मदेव मिश्र के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने वाली इस प्रकार की संस्थाएं समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. विजय कुमार झा ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित करना और समाज को सशक्त बनाना सराहनीय कदम है. उन्होंने इंटर महिला कॉलेज पथरगामा द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में कॉलेज के विकास और महिला शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. इस मौके पर कॉलेज के निदेशक रुपेश मिश्रा ने विजय कुमार झा के आगमन पर आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से संस्थान को नई ऊर्जा मिलेगी.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola