मारपीट व गाली-गलौच से नप के सफाई कर्मी आक्रोशित, प्रशासक से की शिकायत

Updated at : 27 May 2024 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट व गाली-गलौच से नप के सफाई कर्मी आक्रोशित, प्रशासक से की शिकायत

सभी ने ए्कजुट होकर पूरे प्रकरण पर कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन

गोड्डा नगर परिषद के सफाई कर्मी रूस्तम मेहतर के साथ मारपीट किये जाने के साथ गाली-गलौच की गयी. रूस्तम के साथ बस स्टैंड परिसर में कचरा साफ करने के दौरान मारपीट की गयी है. रूस्तम ने इस पूरे मामले की शिकायत कार्यपालक पदाधिकारी गोपी कृष्ण से किया है. सोमवार को सफाई कर्मी इस मांग को लेकर कार्यालय परिसर में ही बैठे तथा पूरे मामले की लेकर जानकारी ली. अध्यक्ष सुमेश्वर मेहतर ने इसे दुखद बताया. कहा कि सफाई कर्मी के साथ मारपीट की गयी है तथा जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया गया है. इससे सफाई कर्मी संघ आहत है. बताया कि इसकी शिकायत प्रशासक से की गयी हैं. पूरे मामले को रखा गया है तथा कार्रवाई करने को कहा गया है. ताकि निडर होकर सफाई कर्मी काम कर सकें. बैठक में कई सफाई कर्मी शामिल थे. सभी ने ए्कजुट होकर पूरे प्रकरण पर कार्रवाई की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola