सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व मुखिया का हाल जानने पहुंचे श्रम नियोजन मंत्री

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सबों ने मुखिया से मिलकर कुशलक्षेम जाना

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड के बक्सरा पंचायत के पूर्व मुखिया हेमंत कुमार का हाल जानने सूबे के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव व विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सहित जेएमएम के प्रेमनंदन मंडल, घनश्याम यादव पहुंचे. मालूम हो कि पूर्व मुखिया हेमंत कुमार सड़क दुर्घटना में होली के दिन घायल हो गये थे. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार होने के बाद श्री कुमार का रांची में इलाज किया गया. सबों ने मुखिया से मिलकर कुशलक्षेम जाना. बताते चलें कि श्री कुमार बक्सरा पंचायत के तीन बार मुखिया रह चुके हैं. मां भी मुखिया रह चुकी हैं. एक बार निर्विरोध रूप से भी चुने गये थे. क्षेत्र में काफी प्रशंसनीय हैं, इसलिए काफी लोगो की सहानुभूति श्री कुमार के साथ दिखी. बड़ी संख्या में लोग रांची पूर्व मुखिया का हाल जानने पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola