गोड्डा में मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति की प्रतिमा का भव्य अनावरण

Updated:
विज्ञापन
गोड्डा में मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति की प्रतिमा का भव्य अनावरण

समाज के नवनिर्माण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर दिया जोर

विज्ञापन

गोड्डा के शिवपुर मुहल्ला स्थित विद्यापति भवन परिसर में रविवार को मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति की प्रतिमा का अनावरण किया गया. प्रतिमा का अनावरण सेवानिवृत्त डीसी दिलीप कुमार झा ने किया. अनावरण से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष हरिशंकर मिश्र ने की. स्वागत संबोधन वंशीधर मिश्र ने किया और मंच संचालन सुरजीत झा ने किया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि दिलीप कुमार झा सहित समाज के गणमान्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि दिलीप कुमार झा ने कहा कि गोड्डा द्वारा महाकवि मैथिल कोकिल विद्यापति को जो सम्मान दिया गया है, वह सराहनीय है. उन्होंने समाज के नवनिर्माण में सभी को सामूहिक रूप से योगदान देने की आवश्यकता बतायी और कहा कि तभी हमारी भविष्य की पीढ़ी सुरक्षित और विकास पथ पर अग्रसर हो सकेगी. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया. इसके साथ ही समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों और वार्ड पार्षदों को सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार ठाकुर, नगर परिषद उपाध्यक्ष पूजा तिवारी, विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार झा, संस्थापक सदस्य सर्वजीत झा, डॉ. नूतन झा, रामारमन झा, योगेश चंद्र झा, मदन मोहन मिश्रा, नरेंद्र चोबै, परिमल ठाकुर, पवन कुमार झा, विनय ठाकुर, परमानंद चौधरी, राजेश कुमार झा, प्रदीप झा, शैलेन्द्र झा, पूजा कुमारी, पूनम कुमारी, सुनील कुमार झा, शंकर झा, मुन्ना तिवारी, देवेंद्र झा, गुणानंद झा, ध्यान चंद्र झा, सौरभ परासर, नैना झा, गीता मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

गोड्डा में पुस्तक ‘अपनी धरती अपने लोग’ का भव्य विमोचन

गोड्डा में विद्यापति सांस्कृतिक परिषद में ‘अपनी धरती अपने लोग’ पुस्तक का भव्य विमोचन संपन्न हुआ. कार्यक्रम का आगाज सदर एसडीओ बैद्यनाथ उरांव, सेवानिवृत्त डीसी दिलीप झा, पूर्व अध्यक्ष खाद्य आपूर्ति आयोग हिमांशु शेखर चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर एसडीओ बैद्यनाथ उरांव ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल स्थानीय साहित्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी काम करते हैं. राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक माधव चंद्र चौधरी द्वारा रचित इस पुस्तक का विमोचन क्षेत्र के साहित्यिक परिदृश्य में एक मील का पत्थर माना जा रहा है. विद्यापति सांस्कृतिक परिषद जैसी संस्थाएं कला और साहित्य को मंच प्रदान करती हैं, जिससे नये लेखक प्रेरित होते हैं और लोक-संस्कृति का संरक्षण होता है. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने माधव चंद्र चौधरी को उनकी इस नयी कृति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी. उनके इस प्रयास को समाज को नयी दिशा देने और अपने लोगों की कहानियों को सहेजने के लिए सराहनीय बताया गया. इस दौरान शहर के चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. टीएस झा और सचिदानंद साह मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola