गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र में नाला निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन
गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र में नाला निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल

निर्माण के दौरान दीवार तिरछी, कचरा सड़क पर फैलने से जाम और बदबू से लोगों में नाराजगी

विज्ञापन

गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र में जल निकासी के लिए बन रहे नाले की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाये हैं. हटिया चौक के समीप एक मॉल के पास निर्माण के दौरान नाले की एक दीवार तिरछी हो गयी, जिससे मोहल्लेवासियों में नाराजगी फैल गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही नाले का सांचा खोला गया, एक तरफ की दीवार झुक गयी. उनका कहना है कि यदि शुरुआत में ही दीवार तिरछी हो रही है, तो बरसात या तेज पानी के दबाव में यह नाला टिक नहीं पाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि नाले का निर्माण दिन में नहीं, बल्कि रात में किया जा रहा है और जमीन की ढलाई उचित ढंग से नहीं हुई. नीचे की दीवार तीन इंच और ऊपर चार इंच ढलाई गयी है. निर्माण के दौरान निकली सुखी मिट्टी को बेच दिया गया और खाली जगहों में कचरा भर दिया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि जब शिकायत की गयी, तो संवेदक ने कुछ हिस्सों की तिरछी दीवार को तोड़कर फिर से बनाया, जबकि अन्य हिस्सों में स्लैब ढालकर त्रुटि को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है. लोग नगर परिषद से मांग कर रहे हैं कि नाला मजबूती के साथ दोबारा सही तरीके से बनाया जाये. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और संबंधित हिस्से को तुरंत तोड़कर सही तरीके से बनाया जाएगा. उनका उद्देश्य जनता को होने वाली परेशानी से बचाना और नाले की मजबूती सुनिश्चित करना है. नाला निर्माण के दौरान निकाले गए कचरे को सड़क पर ही छोड़ दिया गया है. इससे गोड्डा-पिरपैंती मुख्य सड़क पर आधी सड़क पर कचरा फैल गया है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है. गाड़ियों में कीचड़ लगकर धूल बन रही है, जिससे प्रदूषण बढ़ गया है. स्थानीय निवासी राजकिशोर ने कहा कि सड़क पर गंदगी फैलने से स्थिति नर्क जैसी बन गयी है. नगर प्रशासक ने आश्वासन दिया कि निकाले गये कचरे एवं शिल्ट को एक-दो दिनों में हटा दिया जाएगा, ताकि सड़क पर यातायात सुचारू रूप से चल सके और स्वास्थ्य व स्वच्छता की स्थिति बेहतर हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola