महागामा के रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्त संग्रह

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

रक्तदान करने से शरीर में बनता है नया रक्त

विज्ञापन

महागामा प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान 32 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन बीडीओ सोनाराम हांसदा, सीओ खगेन महतो व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ खालिद अंजुम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में बीपीएम देवेंद्र कुमार पंडित, पीयूष प्रभाकर, मुकेश कुमार, अब्दुल मन्नान, सुमंत कुमार, चंदन कुमार सिंह, नवल किशोर भारती, विवेक कुमार, निरंजन कुमार, हरेंद्र सिंह, मोहम्मद साबिर, मनीष कुमार सहित अन्य कर्मियों का योगदान रहा. बीपीएम देवेंद्र कुमार ने बताया कि गोड्डा जिले में थैलेसीमिया के 90 मरीज हैं, जिन्हें प्रत्येक माह ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है. उसके अलावे गर्भवती माता एवं रोगियों को भी रक्त की जरूरत पड़ती है. रक्त के अभाव में कभी-कभी कई मरीजों की जान भी चली जाती है. इसलिए स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन महीने के अंतराल में रक्तदान कर सकते हैं. रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनता है एवं कई रोग दूर होते हैं. वहीं शरीर में नयी ऊर्जा का संचार होता है. बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, जिससे कई लोगों को नया जीवन दिया जा सके. रक्तदान शिविर में जिला ब्लड बैंक की टीम, स्वास्थ्य विभाग एवं प्रखंड स्तरीय कर्मचारियों का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola