ePaper

धूमधाम से मनेगा ललमटिया एटक यूनियन का 87वां स्थापना दिवस

Updated at : 31 Dec 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मनेगा ललमटिया एटक यूनियन का 87वां स्थापना दिवस

मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा और यूनियन की मजबूती पर जोर

विज्ञापन

ललमटिया के एटक यूनियन कार्यालय में 4 जनवरी को यूनियन का 87वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. यूनियन के सचिव रामजी साह ने बताया कि राजमहल कोल परियोजना में यह यूनियन सबसे बड़ी और देश की सबसे पुरानी यूनियन के रूप में मानी जाती है. रामजी साह ने कहा कि यूनियन हमेशा संघर्ष का मार्ग अपनाकर मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रही है. यूनियन के बैनर तले कई मजदूरों की समस्याओं का समाधान हुआ है और सभी नेता एकजुट होकर कार्य करते हैं, जिससे यूनियन को मजबूती मिली है. स्थापना दिवस के अवसर पर परियोजना में कार्यरत मजदूरों और अन्य स्थानों पर कार्यरत मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन का झंडा फहराकर की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola