अंबेडकर स्मारक समिति ने गठित की विशेष आयोजन समिति, बबीता बनीं अध्यक्ष

Updated at : 20 Mar 2026 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
अंबेडकर स्मारक समिति ने गठित की विशेष आयोजन समिति, बबीता बनीं अध्यक्ष

पथरगामा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय

विज्ञापन

अंबेडकर स्मारक समिति पथरगामा के तत्वाधान में शुक्रवार को बबीता आनंद भवन पथरगामा में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बबीता कुमारी आनंद ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल 2026 को देश रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती भव्य तरीके से मनायी जाएगी. बैठक के दौरान डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह के लिए समिति का गठन किया गया. समिति के सदस्यों में अध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद, महासचिव सुमित भगत, उपाध्यक्ष ऋतिक राजा, कोषाध्यक्ष श्याम देव दास, सदस्य उज्जवल भगत, फंटूश दास, अवनी भगत, महेश प्रसाद यादव, सुबोध साह, राजीव कुमार गुप्ता, संरक्षक आनंद रजक आदि चयनित किये गये हैं. समिति के महासचिव सुमित भगत ने बताया कि जयंती समारोह में प्रखंड एवं जिला स्तर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. समारोह का आयोजन आदर्श राजकीयकृत मध्य विद्यालय पथरगामा प्रांगण में किया जाएगा और इसकी भव्यता के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा.

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को किया जायेगा आमंत्रित

समिति की अध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद ने बताया कि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, श्रम प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, गोड्डा डीसी सहित जिला और प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी और पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों को समारोह में आमंत्रित किया जाएगा. बैठक में डॉ. श्रवण कुमार गुप्ता, नंद किशोर दास, चंद्रशेखर दास सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola