योजना स्थल पर जाकर डीडीसी ने की जांच, दिये निर्देश

Updated at : 25 May 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
योजना स्थल पर जाकर डीडीसी ने की जांच, दिये निर्देश

योजना स्थल पर जाकर डीडीसी ने की जांच, दिये निर्देश

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेहरमा.योजना में तेजी लाने को लेकर जिला द्वारा गठित टीम में डीडीसी स्मिता टोप्पो ने प्रखंड अंतर्गत ढोढ़ा पंचायत पहुंचकर जांच-पड़ताल की. इस दौरान आवास, प्रधानमंत्री आवास, बिरसा सिंचाई कूप के लाभुकों से मिलीं और सिंचाई कूप की जांच की. योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया. अग्रिम पैसा लेने के बावजूद आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों को जल्द आवास निर्माण कराने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि यदि आवास को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. डीडीसी ने पंचायत में चल रहे योजना स्थल पर पहुंचकर उसकी जांच की और लाभुक को इस्टिमेट के आधार पर कार्य करने का निर्देश दिया. इसके अलावा 14वें वित्त आयोग और मनरेगा की योजनाओं की भी जांच की. डीडीसी ने बीडीओ को निर्देश दिया कि योजनाओं में तेजी लाएं और मनरेगा का मानवदिवस बढ़ाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola