डीसी ने शिविर में गोद भराई रस्म की अदा

गोड्डा. गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र के हटिया चौक के समीप केंद्रीय पुस्तकालय में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
प्रतिनिधि, गोड्डा. गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र के हटिया चौक के समीप केंद्रीय पुस्तकालय में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी अंजली यादव ने किया. इस मौके पर एसडीओ बैद्यनाथ उरांव व नप के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद अग्रवाल मौजूद थे. डीसी ने गर्भवती महिलाओं के गोद भराई रस्म अदा की. शिविर के नोडल पदाधिकार सह राजस्व निरीक्षक मार्टिन विजयन ने बताया कि शिविर में 14 विभागों के स्टॉल लगाये गए थे. शिविर में वार्ड संख्या 4, 5 व 6 के 152 निवासियों ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन किया. शिविर में दूसरे दिन लोगों की अपेक्षाकृत कम भीड़ रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










