गांधी मैदान में डांडिया नाइट्स, विधायक भी थिरके, मनाया दशहरा

डॉल्फिन डांस एकेडमी की ओर से डांडिया नाइट्स का किया गया आयोजन
गोड्डा के गांधी मैदान में डॉल्फिन डांस एकेडमी की ओर से डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि विधायक अमित मंडल, एसडीओ वैद्यनाथ उरांव, प्रेमनंदन मंडल, सुरजीत झा, प्रीतेश नंदन, हरिकिशोर मंडल, श्याम यादव ने संयुक्त रूप से डांडिया के स्टीक घुमाकर उद्घाटन किया. विधायक श्री मंडल ने कहा कि डांडिया के माध्यम से समाज के लोगों के बीच दशहरा के पवित्र पर्व की प्रस्तुति को सार्वजनिक रूप से मनाने का भी बेहतर अवसर है. पर्व को शांति व सौहार्द रूप में मनाएं, ताकि लोगों के बीच खुशियां दिखे. मौके पर आयोजक शशि आनंद, निखिल कुमार, आकाश कुमार, आदित्य हंसराज, राहुल मेहरा, अमित ठाकुर, सनी सम्राट, राकेश कुमार मौजूद थे. कार्यक्रम में करीब पांच सौ से भी ज्यादा महिला व युवतियों ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति कर गांधी मैदान को और भी रंगीन बना दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




