महागामा में अंर्तराष्ट्रीय नर्स दिवस पर काटा केक

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अपनी सेवाओं को और अधिक समर्पण के साथ देने की प्रतिबद्धता जतायी

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर फ्लोरेंस नाइटिंगेल की याद में नर्सों ने केक काटा और उनके द्वारा दिखाये गये सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. चिकित्सकों और नर्सों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल को आधुनिक नर्सिंग की जननी बताते हुए उनके योगदान को नमन किया. चिकित्सक अनुज कुमार ने कहा कि नर्सें मानव सेवा की भावना से प्रेरित होकर बिना किसी भेदभाव के बीमारों की देखभाल करती है. उन्होंने कहा कि मरीज की तंदुरुस्ती में डॉक्टर के साथ-साथ नर्सों की भूमिका बेहद अहम होती है. कार्यक्रम के दौरान नर्सों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के आदर्शों को अपनाने और अपनी सेवाओं को और अधिक समर्पण के साथ देने की प्रतिबद्धता जतायी. उन्होंने नाइटिंगेल के संघर्ष और सेवा भावना को याद करते हुए कहा कि नर्सिंग पेशा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम है. बताया गया कि नर्स दिवस समर्पण, सेवा और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देता है. इस अवसर पर डॉक्टर सीमा होरो, डॉक्टर सोनाली, नर्स अर्चना महतो, राज सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola