प्रमुख : कट्टा सटाकर बदमाशों ने ब्रांच मैनेजर के मोटरसाइकिल, मोबाइल व टैब लूटे

Updated at : 27 Mar 2026 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमुख : कट्टा सटाकर बदमाशों ने ब्रांच मैनेजर के मोटरसाइकिल, मोबाइल व टैब लूटे

तीन बदमाशों ने देसी कट्टा सटाकर मोटरसाइकिल, मोबाइल व कंपनी का टैब की छिनतई कर ली है.

विज्ञापन

वारदात. पिरोजपुर-भगैया मुख्य मार्ग में ब्रह्म बाबा स्थान के पास हुई घटना प्रतिनिधि, मेहरमा मेहरमा थाना क्षेत्र के पिरोजपुर-भगैया मुख्य मार्ग में ब्रह्म बाबा स्थान के पास क्रेडिट केयर नेटवर्क कंपनी के ब्रांच मैनेजर से गुरुवार की देर शाम अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने देसी कट्टा सटाकर मोटरसाइकिल, मोबाइल व कंपनी का टैब की छिनतई कर ली है. ब्रांच मैनेजर ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के चांदा निवासी दीपक कुमार सिंह ने मेहरमा थाने में आवेदन बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की है. बताया है कि बिहार के ईशीपुर थाना क्षेत्र ईशीपुर स्थित सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी का पैसा वसूली कर पैसे को जमा करने बाइक (जेएच 18 क्यू 4674) से मोबाइल पर बात करते हुए ब्रांच लौट रहे था. इसी बीच बाइक सवार तीन व्यक्ति जो हेलमेट पहने थे. पीछे से आकर ब्रह्म बाबा स्थान के पास टक्कर मार दी. बाइक रोकी तो तीनों ने पिस्तौल दिखाकर मोटरसाइकिल, मोबाइल व टैब की छीन लिया. ब्रांच मैनेजर के आवेदन पर मेहरमा थाने में कांड संख्या 46/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है. थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मोबाइल लोकेशन को खंगाल रही है, जल्द आरोपित को गिरफ्तार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola