महागामा के समरी गांव के बालक की सर्पदंश से मौत

घर में ही सोने के दौरान बालक को विषैले सांप डंसा
गोड्डा के महागामा के समरी गांव के 14 वर्षीय बालक की सर्पदंश से मौत हो गयी है. मृतक का नाम मो सलमान बताया जाता है. सर्पदंश की घटना बुधवार को दिन में हुई. बालक घर में ही सो रहा था, तभी विषैले सांप ने किशोर को डंस लिया. बालक ने सांप को भागते भी देखा. सांप काटे जाने के बाद किशोर को इलाज के लिए पहले महागामा रेफरल अस्पताल ले जाया गया. वहां से किशोर को रेफर कराकर गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया. तब तक किशोर की जान चली गयी थी. मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन किशोर को अपने साथ ले गये. इसको लेकर मां अस्पताल परिसर में ही विलाप करने लगी. आये परिजनों द्वारा समझाने का प्रयास किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










