महागामा में बाइक से गिरकर भाई-बहन घायल

दोनों घायल बाइक पर सवार होकर लौहंडिया गांव से ऊर्जा नगर क्वार्टर आ रहे थे
महागामा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव सड़क पर बाइक से गिरकर भाई बहन घायल हो गए. घटना में लौहंडिया निवासी संगीता देवी 35 वर्ष व चंदन लोहार 25 वर्ष घायल हो गया. वहीं गंभीर रूप से घायल संगीता देवी को रेफरल अस्पताल महागामा में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों घायल बाइक पर सवार होकर लौहंडिया गांव से ऊर्जा नगर क्वार्टर आ रहे थे. इस दौरान सड़क पर बाइक अनियंत्रित होने से दुर्घटना घटी। वहीं एक अन्य घटना में बाइक के धक्के से मोहनपुर चौक के समीप सरैया घाट निवासी 70 वर्षीय वृद्ध जय कृष्णा महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर कर दिया गया1
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










