पोड़ैयाहाट में डीसी के निर्देश पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
Author Sanjeet kumar
Updated:
विज्ञापन

-प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लोगों से किया अधिक रक्तदान करने का आह्वान
विज्ञापन
डीसी के निर्देशानुसार बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पोड़ैयाहाट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने शिविर का निरीक्षण किया और लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की, ताकि गोड्डा ब्लड बैंक में रक्त की कमी न हो. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट में पदस्थापित अभिषेक कुमार ने बताया कि जिले में सरकारी ब्लड बैंक केंद्र केवल एक ही है. थैलेसीमिया जैसी बीमारियों से प्रभावित मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण विभिन्न जगहों पर रक्तदान शिविर लगाये जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके. पोड़ैयाहाट प्रखंड के आसाड़ी माधुरी गांव निवासी अलोक कुमार झा ने शिविर में नौवीं बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभायी. रक्तदान के बाद उन्होंने लोगों से अपील किया कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों बेहतर रहते हैं और किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती. शिविर में चन्दन कुमार भगत, सुमित कुमार, लालदेव यादव और सूरज कुमार ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, इससे स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं होता बल्कि शरीर में नया खून बनता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










