बोआरीजोर में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पेड़ से टकरायी, 10 गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
बोआरीजोर में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पेड़ से टकरायी, 10 गंभीर रूप से घायल

-सामने से आ रही ट्रक की चकाचौंध रोशनी बनी काल, पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो

विज्ञापन

गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र में ललमटिया-बोआरीजोर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बारात दल में शामिल एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी. हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार एक बच्ची की मौत हो गयी, जबकि 10 अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक बच्ची की पहचान बरहेट थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी अलीजान अंसारी की पुत्री आइलजा खातून के रूप में हुई है. घायलों में शाहीना परवीन (13), सबेरा खातून (42), आशीष अंसारी (12), अंजुम अंसारी (29), अलीजान अंसारी (30), जफूर अंसारी (25), अजमीरा खातून (12), रमीशा खातुन (23) और रंजीश खातुन शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, बोआरीजोर थाना क्षेत्र के ढोढरी गांव से ललमटिया जा रही बारात वापस लौट रही थी. इसी दौरान ललमटिया-बोआरीजोर मुख्य सड़क पर मंगरा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रकों की तेज रोशनी के कारण चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आइलजा खातून की मौके पर ही मौत हो गयी. अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोआरीजोर ले जाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्बुलेंस से सदर अस्पताल गोड्डा रेफर किया गया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया और पांच घायलों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी. लेकिन इसी दौरान अफरा-तफरी मच गयी जब पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी कागजी कार्रवाई पूरी कर ही रहे थे कि सभी 10 घायल अचानक अस्पताल से गायब हो गये. स्थानीय पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है और घायलों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola