घर में बुजुर्गों का सलाह लें, वे आपको कभी भटकने नहीं देंगे : रश्मि मिश्रा

Updated at : 23 Mar 2026 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
घर में बुजुर्गों का सलाह लें, वे आपको कभी भटकने नहीं देंगे : रश्मि मिश्रा

अमौर दुर्गा मंदिर में वासंतीय नवरात्र की प्रथम दिवस भागवत कथा

विज्ञापन

वासंतीय नवरात्र के अवसर पर अमौर दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को प्रथम दिवस की भागवत कथा शुरू हुई. कथा से पूर्व मंच का विधिवत शुभारंभ पंचायत मुखिया मधुमाला सिन्हा, इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक निरंजन कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्त इंजीनियर कृष्ण कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्णदेव प्रसाद राम एवं बुजुर्ग महेंद्र प्रसाद राम ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मधुमाला सिन्हा ने कथा सुनने आये श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक लोगों को भागवत कथा में आने का अनुरोध किया. उन्होंने बताया कि इस वर्ष माता रानी के दरबार में उन्हें भी भागवत कथा करवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. पंचायत के लोगों के लिए बस की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है. वृंदावन से आयी कथा वाचिका रश्मि मिश्रा ने श्रद्धालुओं को बताया कि भगवान के जितना निकट रहोगे, उतना ही फल मिलेगा. उन्होंने कहा कि यदि जीवन का सदुपयोग करना है तो भागवत कथा का श्रवण करना आवश्यक है. रश्मि मिश्रा ने आगे कहा कि घर के बुजुर्गों से मार्गदर्शन अवश्य लें, इससे व्यक्ति कभी भटकेगा नहीं और तरक्की की ओर बढ़ेगा. कथा के यजमान सुमित सिन्हा, रुचि सिन्हा, पुनीत कुमार, भवेश कुमार, चंदन कुमार, धनंजय सिन्हा, साकेत कुमार और सोम कुमार ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में योगदान दिया.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola