ठाकुरगंगटी में आम उत्सव सह बागवानी मेला का भव्य आयोजन

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

लाभुकों ने आम बागवानी से जीवन में आये आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन को किया साझा

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड के चपरी पंचायत अंतर्गत देवघर चौक हटिया में ‘आम उत्सव सह बागवानी मेला’ का आयोजन भव्य रूप से किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल ने किया. यह आयोजन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी से लाभान्वित किसानों/लाभुकों को मंच प्रदान करने को लेकर किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. इसके पश्चात लाभुकों ने आम बागवानी से उनके जीवन में आये आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन को साझा किया. उन्होंने बताया कि कैसे इस योजना से उनकी आजीविका में स्थायित्व आया है और जीवन स्तर बेहतर हुआ है. संबोधन में बीडीओ श्री मंडल ने कहा कि बागवानी, विशेष रूप से आम उत्पादन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है. उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कम संसाधनों से भी बागवानी कर अपने परिवार की आय में वृद्धि की जा सकती है. साथ ही, स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़कर एक सशक्त आजीविका तंत्र तैयार किया जा सकता है. कार्यक्रम के अंत में श्री मंडल द्वारा लगायी गयी विभिन्न बागवानी प्रदर्शनियों एवं उत्पाद स्टॉलों का अवलोकन किया गया और सभी लाभुकों को प्रोत्साहित किया गया. यह मेला न केवल किसानों को एक साझा मंच उपलब्ध कराने में सफल रहा, बल्कि बागवानी आधारित सतत आजीविका को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ. इस अवसर पर जिला स्तरीय मनरेगा पदाधिकारी निशि कुमार, संजीव दुबे, मनरेगा बीपीओ बेंजामिन हांसदा, चपरी पंचायत के मुखिया पति प्रफुल्ल कुमार महतो, पलाश जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रेम प्रकाश, एफटीसी मो. शमीम अख्तर, कल्याणी कुमारी, सीसी शरत चंद्र झा, जितेन्द्र कुमार, बीएपी शंकर गुप्ता,आईएफसी कोऑर्डिनेटर नीरज कुमार, रामचन्द्र ठाकुर, सोनी कुमारी, बीआरपी लाइवलीहुड उर्मिला देवी, पुष्पा कुमारी, पवन यादव (उद्यान मित्र), रोजगार सेवक कांग्रेस शर्मा, मो. असलम, मो. मंजर, पंचायत सचिव सुभाष यादव सहित बागवानी सखी एवं सैकड़ों लाभुकों की गरिमामयी उपस्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola