प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में सुमन शैलेश मुर्मू ने ग्रहण किया पदभार

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में सुमन शैलेश मुर्मू ने ग्रहण किया पदभार

राशन वितरण में समयबद्धता और समस्या समाधान का दिया आश्वासन

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में नवनियुक्त आपूर्ति पदाधिकारी सुमन शैलेश मुर्मू ने पूर्व पदाधिकारी कुमोद मेहरा से पदभार ग्रहण किया. नवनियुक्त आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सभी राशन कार्ड धारियों को समय पर अनाज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा. इसके साथ ही, कार्ड धारियों की समस्याओं का समाधान कार्यालय से शीघ्र किया जाएगा, ताकि किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े. उन्होंने यह भी कहा कि आदिम जनजाति पहाड़िया ग्रामीणों को उनके घर पर 35 किलोग्राम अनाज समय पर दिया जाएगा. इस अवसर पर पीडीएस डीलर अशोक साह, संतोष हेंब्रम और शाकिर अंसारी ने नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी और पूर्व पदाधिकारी के कार्य की भी प्रशंसा की. बताया गया कि पूर्व पदाधिकारी सभी पीडीएस डीलरों और कार्ड धारियों से मधुर संबंध बनाकर कार्य करते थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola