26 जनवरी से होने वाले राजकीय मेले में कृषि प्रदर्शनी की तैयारियां तेज

Updated:
विज्ञापन
26 जनवरी से होने वाले राजकीय मेले में कृषि प्रदर्शनी की तैयारियां तेज

किसानों को उन्नत खेती के तरीकों से अवगत कराने की व्य��स्था

विज्ञापन

26 जनवरी से प्रारंभ होने वाले राजकीय मेला के दौरान मेले के मैदान में लगने वाली कृषि प्रदर्शनी को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह तैयारी में जुट गया है. विभाग के कर्मी क्यारी बनाकर उसमें विभिन्न फसलें तैयार कर रहे हैं, ताकि प्रदर्शनी में आने वाले किसानों को उन्नत खेती के तरीकों से अवगत कराया जा सके. क्यारी में मकई, गेहूं, चना, मटर, तीसी, सरसों, शलगम, बैंगन, टमाटर आदि के पौधे लगाये जा रहे हैं. इसके साथ ही प्रदर्शनी स्थल की साफ-सफाई का काम भी तेज़ी से चल रहा है. कृषि कर्मियों ने बताया कि 26 जनवरी से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी. जानकारी के अनुसार, आजादी के बाद से यहां गणतंत्र सप्ताह समारोह का आयोजन किया जाता रहा है और वर्ष 2022 में इसे राजकीय मेला घोषित किया गया. इस कृषि प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola