बिजली के तार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

बोआरीजोर थाना अंतर्गत बाघमारा गांव के बहियार में गिरा था 11 हजार वोल्ट का बिजली तार
बोआरीजोर थाना अंतर्गत बाघमारा गांव के बहियार में 11 हजार वोल्ट के बिजली की तार की चपेट में आने से बाघमारा गांव के 60 वर्षीय बुजुर्ग परमेश्वर ठाकुर की मौत हो गयी. ग्रामीणों एवं परिजन ने बताया कि मृतक सुबह 8:00 बजे खेत की तरफ गया हुआ था. खेत के पास 11 हजार वोल्ट का तार गिरा हुआ था. तार की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. ग्रामीण द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू किया एवं लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीण की भीड़ जमा हो गयी. थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि बिजली की तार की चपेट में आने से मौत हुई है. पुलिस जांच में जुट गयी है. मृतक गरीब परिवार से है. मृतक के दो पुत्र है और दोनों शादीशुदा है. बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. मृतक के परिवार के दुख की घड़ी में विभाग साथ खड़ी है. सरकारी नियम के अनुसार मृतक के आश्रित को मुआवजा दिया जाएगा. 11 हजार वोल्ट के रिटर्निंग तार टूट कर गिरने से घटना हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




