पानी सप्लाई नहीं होने से सैकड़ों ग्रामीण परेशान

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

टैंकर से पानी सप्लाई में जबरदस्त घोटाले का लगाया आरोप

विज्ञापन

ललमटिया में आइटीआइ कॉलेज के पास राजमहल कोल परियोजना के प्रबंधन द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से जल शुद्धीकरण यंत्र बनाया गया था. यंत्र का मुख्य उद्देश्य था कि पाइप के सहारे ग्रामीण को शुद्ध पानी मिल सके. लगभग चार महीने से पानी सप्लाई बंद है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीण अरुण पंडित, मोहम्मद लड्डन, कुलदीप संदीप आदि ने बताया कि राजमहल परियोजना से प्रभावित क्षेत्र है. प्रबंधन को क्षेत्र के ग्रामीण को मूलभूत सुविधा प्रदान करने का कर्तव्य है. करोड़ों की लागत से वाटर प्लांट बनाया गया है, लेकिन तकनीकी वजह से क्षेत्र के ग्रामीण को पानी नहीं दिया जा रहा है. ललमटिया बाजार एवं आसपास के अन्य क्षेत्र में प्रबंधन द्वारा पानी सप्लाई करने के लिए पाइप लाइन भी बिछाया गया है. लेकिन पानी सप्लाई बंद होने से सभी चीज शोभा की वस्तु बन गयी है. शिक्षा, पीने का पानी एवं स्वास्थ्य सुविधा प्रबंधन को देना चाहिए. कोल इंडिया के आरआर पॉलिसी के तहत सभी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण को मूलभूत सुविधा दिया जाना है. प्रबंधन पानी की सुविधा प्रदान करने के लिए स्थाई समाधान की तरफ नहीं जा रहा है. किसी-किसी क्षेत्र में प्रबंधन टैंकर से पानी देकर खानापूर्ति का कार्य करती है और टैंकर से पानी सप्लाई में जबरदस्त घोटाला भी किया जाता है. इस संबंध में पूर्व जिला परिषद सदस्य रामजी साह ने बताया कि प्रबंधन को पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर अवश्य ध्यान देना चाहिए. इन समस्याओं का समाधान के लिए स्थाई रूप से कार्य करना चाहिए. क्षेत्र के ग्रामीण को सुविधा प्रदान होगा तो परियोजना के विस्तार में सहयोग भी मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola