गोड्डा-भागलपुर मार्ग पर पिकअप की चपेट में आने से पिता की मौत, बेटा घायल

मोतिया ओपी के सिकटिया के समीप हादसे के बाद पेड़ से टकराकर पलटा पिकअप
गोड्डा-भागलपुर मार्ग पर मोतिया ओपी के सिकटिया के समीप देर शाम पिकअप व बाइक की भिड़ंत में पिता की मौत हो गयी, जबकि पुत्र इसमें गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक का नाम मंटू दास (65 वर्ष) है, जबकि घायल बेटे का नाम विनोद दास बताया गया है. घायल का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक पैदल गोड्डा की ओर आ रहा था. जबकि पुत्र गोड्डा की ओर बाइक से था. इसी बीच गोड्डा से भागलपुर जा रहा पिकअप की चपेट में आने से अधेड की मौत हो गयी. मोतिया ओपी की पुलिस द्वारा इस मामले में पहल करते हुए घायल व मृतक दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जाता है कि मंटू दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. जबकि पुत्र को भी गंभीर चोट लगी है. वहीं पिकअप भी पेड़ से टकराकर सड़क किनारे पलट गया है. पुलिस द्वारा उक्त पिकअप को बरामद करने की जुगाड़ लगायी जा रही है. मोतिया ओपी प्रभारी महावीर पंडित ने बताया गया कि एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. मृतक के परिजनों को पुलिस द्वारा जानकारी दी गयी. परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर विलाप कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




