बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 30 Oct 2025 11:02 PM

विज्ञापन

सदर अस्पताल गोड्डा में कराया गया भर्ती

विज्ञापन

गुरुवार की शाम गोड्डा के शांतिनगर मुहल्ले में एक गंभीर बाइक दुर्घटना में युवक घायल होकर सड़क पर बेहोश हो गया. युवक के साथ उस समय कोई मौजूद नहीं था. पैदल गुजर रहे एक समाजसेवी ने घायल युवक को तुरंत उठाकर एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल गोड्डा में भर्ती कराया. घायल युवक के बेहोश रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसकी हालत पर चिकित्सकों की नजर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola