राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन अभियान में सहिया को दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन अभियान में सहिया को दिया गया प्रशिक्षण

कुष्ठ के लक्षण पहचान और उपचार की दी जानकारी

विज्ञापन

हरिदेवी रेफरल अस्पताल के सभागार कक्ष में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सहिया को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में चिकित्सक अभिषेक कुमार की उपस्थिति रही. प्रशिक्षक कुष्ठ नोडल मोहम्मद जमालुद्दीन ने उपस्थित सहिया को आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि यह एक खतरनाक बीमारी है. उन्होंने बताया कि कुष्ठ के लक्षणों में त्वचा के रंग में बदलाव, त्वचा पर पिले या लाल धब्बे, दाग पर मोटी या चमकदार त्वचा, त्वचा पर गांठें, नस में मोटापन, हथेली में सनसनी का नुकसान, हाथ-पांव में सुन्नपन शामिल हैं. उन्होंने बताया कि यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर के अंगों में फैलती है और प्रभावित अंग की कार्यक्षमता को खत्म कर देती है. मोहम्मद जमालुद्दीन ने उपस्थित सहिया से अपील किया कि वे सरकार के इस अभियान को सफल बनायें और अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर रोग की पहचान करें. किसी भी व्यक्ति में उपरोक्त लक्षण दिखाई देने पर उन्हें समुचित इलाज के लिए अस्पताल लाने की जिम्मेदारी सहिया की होगी. इस अभियान की शुरुआत 9 मार्च से की जाएगी और इसे 23 मार्च तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर प्रधान लिपिक सुधीर कुमार मुर्मू सहित अन्य सहिया उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola