हनवारा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल

Updated:
विज्ञापन
हनवारा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल

-नरैनी कब्रिस्तान के पास हुई दुर्घटना, मौके पर जुटी लोगों की भीड़

विज्ञापन

हनवारा थाना क्षेत्र के नरैनी कब्रिस्तान के समीप बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में दोनों बाइक चालक घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी. सूचना मिलने के बाद हनवारा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है. मिली जानकारी के अनुसार घायल युवकों में एक पोठिया गांव और दूसरा पड़वा गांव का रहने वाला है. दुर्घटना के बाद दोनों बाइकों को क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे देखा गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola