ठाकुरगंगटी में ग्राम पंचायत समन्वय समिति का प्रशिक्षण संपन्न

Updated at : 11 Feb 2025 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
ठाकुरगंगटी में ग्राम पंचायत समन्वय समिति का प्रशिक्षण संपन्न

ग्राम पंचायत विजन एवं लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बहुत ही अच्छा मंच

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड के सभागार कक्ष में ग्राम पंचायत समन्वय समिति का प्रशिक्षण संपन्न हुआ. प्रशिक्षण प्रदान संस्था एवं पंचायती राज के सहयोग से किया गया. भारत के संविधान तथा झारखंड पंचायती राज अधिनियम में वर्णित सभी जानकारी दी गयी. ग्राम पंचायत के क्षेत्र में कार्यरत सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए विशेष रूप से जानकारी दी गयी. इसमें सभी पंचायत सचिव मुखिया रोजगार सेवक ,वार्ड सदस्य, जनसेवक, राजस्व कर्मचारी, महिला ग्राम संगठन के लोग उपस्थित थे. समन्वय समिति का मुख्य कार्य गांव एवं पंचायत के विकास में योगदान देना है. ग्राम पंचायत विजन एवं लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बहुत ही अच्छा मंच है. प्रशिक्षण में प्रदान संस्था की तरफ से आशुतोष कुमार एवं राजेश यादव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola