महुआटांड गांव में चैती काली पूजा आज, तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन
महुआटांड गांव में चैती काली पूजा आज, तैयारी पूरी

150 वर्षों से चल रही परंपरा, मन्नतों की पूर्ति की है मान्यता

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड के सकरी फुलवार पंचायत के महुआ टांड गांव में मंगलवार को चैती काली पूजा का आयोजन किया जाएगा. गांव के बुजुर्ग प्रेमलाल ठाकुर और पुजारी हराधन ठाकुर ने बताया कि यह पूजा इस गांव में 150 वर्षों से मनायी जा रही है. यहां जो भी मन्नत मांगते हैं, वह पूरी होती है. पूजा के दौरान बकरे की बलि देने की प्रथा भी निभायी जाती है. पूजा को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य रवि कुमार, बिनोद कुमार, रामदिवस ठाकुर, पिंटू ठाकुर, दीपक ठाकुर, सज्जन ठाकुर, नटवर कुमार, मोहन कुमार और असदेव सोरेन जुटे हुए हैं. कमेटी ने पूरे आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे और मां काली की पूजा-अर्चना कर अपनी मन्नतें मांगेंगे. हराधन ठाकुर ने बताया कि चैती काली पूजा गांव के लिए एक बड़ा त्योहार है. इस दिन लोग अपने घरों को साफ-सुथरा करते हैं और मां काली की पूजा-अर्चना करते हैं. इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाये जाते हैं और उन्हें प्रसाद के रूप में बांटा जाता है. रवि कुमार ने बताया कि इस वर्ष की चैती काली पूजा बहुत ही भव्य तरीके से मनायी जाएगी. पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहेगा और श्रद्धालु अपनी मन्नतें मांगी जाने के लिए विशेष रूप से पहुंचेंगे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola