501 कुंवारी कन्या व महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
501 कुंवारी कन्या व महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

अमौर में आयोजित होगा सात दिवसीय भागवत कथा, प्रखंड में भक्तिमय माहौल

विज्ञापन

बलबड्डा थाना क्षेत्र के अमौर में वासंतीय नवरात्र के अवसर पर सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस कलश शोभायात्रा में कुल 501 कुंवारी कन्या और महिलाएं शामिल हुईं. शोभायात्रा दुर्गा मंदिर प्रांगण से पंडित ललन झा की अगुवाई में शुरू हुई. शोभायात्रा के दौरान आगे यजमान सुमित कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी रुचि सिन्हा ने माथे पर कलश रखकर मार्गदर्शन किया, जबकि पीछे कुंवारी कन्या और महिलाएं कलश लिए चल रही थीं. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने ढोलिया नदी पहुंचकर अपने-अपने कलश में जल भरा और पंडित द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए यात्रा पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची. श्रद्धालुओं द्वारा दुर्गा मां, जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. यात्रा मार्ग में जगह-जगह शर्बत और पानी की व्यवस्था भी की गयी थी. इस शोभायात्रा में सैकड़ों मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन शामिल रहे, जो पूरे प्रखंड क्षेत्र में भागवत कथा में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे थे. शोभायात्रा की शोभा में रथ पर कथा के लिए आये टोली और समाजसेवी निरंजन कुमार सिन्हा ने भी भाग लिया. इस अवसर पर पुनीत कुमार, धनंजय कुमार सिन्हा, भवेश कुमार, मुकुंद कुमार, अमित कुमार, चंदन कुमार, प्रिंस कुमार और गौतम कुमार ने शोभायात्रा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola