योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : बीडीओ

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 24 Jun 2025 11:17 PM

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी में पंचायत सचिवों, अभियंताओं और रोजगार सेवकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड के सभागार कक्ष में योजनाओं के सफल संचालन को लेकर बीडीओ विजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, सहायक अभियंता व कनीय अभियंता के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बीडीओ श्री मंडल ने इसके पूर्व अगले बैठक की समीक्षा कर उपस्थित सभी से बारी-बारी से जानकारी ली. उन्होंने उपस्थित सभी को मनरेगा योजना से जुड़े कई आवश्यक निर्देश दिये. कहा कि इस योजना के तहत जो भी कार्य चल रही है, उसमें तेजी लाने की जरूरत है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे कार्य किया जाना है, ताकि इस बात का सत्यापन हो सके कि कौन सा ऐसा लाभुक जो इस योजना का हिस्सा बनकर आज भी चुपचाप बैठकर सरकार की राशि का बंदरबाट कर अपने निजी कार्य में उपयोग कर आवास निर्माण किया अधूरा में छोड़ दिये है. इसे कदापि बर्दास्त नहीं किया जाएगा. उस परिस्थिति में संबंधित लाभुक नपेंगे. इसके साथ ही अधूरे पड़े आवास योजना का भी पूरे सर्वे तैयार कर लिया जाना है ताकि पूरा मामला सामने आ सके. उन्होंने आबुआ आवास योजना को भी प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी. सरकार के गाइड लाइन के अनुसार ऐसे गरीब परिवार जो आवास हीन है उन्हें ही इस योजना का लाभ दिया जाना है. उस परिस्थिति में वैसे लाभुकों के साथ दलाली नहीं चलेगी. कार्य के अनुरूप पूरी रिपोर्ट समर्पित करें ताकि उन्हें किया गया कार्य के अनुरूप भुगतान कराते हुए समय के अनुसार कार्य को पूरा कराया जा सकें. उन्होंने सचिव व रोजगार सेवक को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा क्षेत्र भ्रमण कर पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कार्यवाही के लिए तैयार रहे. उन्होंने सहायक अभियंता व कनीय अभियंता को भी योजनाओं को बैगर देखे किसी प्रकार का रिपोर्ट तैयार करने पर कड़ी कार्यवाही की बात कही. उन्होंने कहा कि जो भी सिंचाई कूप का कार्य प्रगति पर है, उसे एक सफ्ताह के अंदर पूर्ण करते हुए योजना को बंद कर दें ताकि बारिश के दौरान किसी प्रकार का कोई क्षति नहीं हो अन्यथा उस परिस्थिति में डिमांड स्वीकार नहीं किया जाएगा. कहा कि पूरे क्षेत्र में जो भी योजनाएं चलाई जा रही है उस स्थल पर योजना का बोर्ड हर हाल में लगा हुआ रहना चाहिए. उन्होंने पंचायत सचिव व रोजगार सेवक को निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व का सिस्टम अब नहीं चलेगा. अपने अपने पंचायत भवन को स्वक्ष वह साफ सुथरा रखे. इसके साथ अन्य दस्तावेज को भी पूरी तरह से तैयार रखे ताकि वरीय पदाधिकारी के निरीक्षण के क्रम में कोई व्यवधान सामने नहीं आए. पंचायत भवन में बिजली ,पानी,शौचालय के साथ साथ अन्य उपकरण दुरुस्त रहे इसका ख्याल रखा जाना है. इस दौरान बीपीओ बेंजामिन हासदाक, पंचायती राज पदाधिकारी दिलान कुमार हांसदा, सहायक अभियंता मरगूब अहमद, निरंजन कुमार, हेमंत टुडू, मोहम्मद सहवाज, सुभाष यादव, मनोज कुमार साह,आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार, भीमसेन फ्रेंकलिन, डेविड किस्कू, राजकुमार उरांव सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola