मंदिरों में पूजा-अर्चना और पार्क-पिकनिक स्पॉट पर उमड़ा मनोरंजन का जोश

Updated:
विज्ञापन
मंदिरों में पूजा-अर्चना और पार्क-पिकनिक स्पॉट पर उमड़ा मनोरंजन का जोश

गोड्डा में नववर्ष 2026 का उल्लासपूर्ण स्वागत

विज्ञापन

नववर्ष 2026 के आगमन पर गोड्डा जिले में गुरुवार को उत्साह का माहौल देखने को मिला. नववर्ष के पहले दिन अधिकांश लोगों ने दिन की शुरुआत मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ की. सुबह से ही प्रसिद्ध मां योगनी मंदिर, मां सिंहवाहिनी मंदिर, बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर, बाबा रत्नेश्वरनाथ धाम सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. साथ ही, नववर्ष के पहले दिन रेस्टोरेंट, पिकनिक स्पॉट और पार्क भी पूरी तरह गुलजार नजर आये. लोग सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे थे और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठा रहे थे. जिले के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और नववर्ष के मंगलमय होने की प्रार्थना की. गोड्डा नगर क्षेत्र से सटा बायोडायवर्सिटी पार्क भी नववर्ष मनाने वालों से खचाखच भरा रहा. पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर युवा फिल्मी गीतों की धुन पर ग्रुप डांस करते नजर आये. युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ भी लगी रही. कोई डांस करते हुए सेल्फी ले रहा था, तो कोई बाग-बगीचों और पार्क में जगह-जगह सेल्फी लेते दिखाई दिये. मनोरंजन के बाद लोग रेस्टोरेंट गये और अपने मित्रों के साथ डोसा, बर्गर और अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया. सरकारी, गैर सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में भी नववर्ष के अवसर पर हर्ष और उल्लास का माहौल बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola