शिविर में 78 छात्र-छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
शिविर में 78 छात्र-छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लालबगीचा में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लालबगीचा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विद्यालय के कुल 78 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. शिविर में बच्चों की जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा के चिकित्सक अभिषेक सानू और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गयी. बच्चों की आंख, दांत, कान, त्वचा, पोषण, खून की कमी, मानसिक स्वास्थ्य सहित अन्य स्वास्थ्य पहलुओं की जांच की गयी. स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित और पौष्टिक आहार लेने के महत्व के बारे में जानकारी दी. साथ ही बच्चों को बताया गया कि नियमित रूप से हाथ धोने, स्वच्छ कपड़े पहनने और साफ-सुथरे वातावरण में रहने से कई बीमारियों से बचाव संभव है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयद्रथ राय और सभी शिक्षकों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और बीमारियों की पहचान प्रारंभिक स्तर पर संभव हो जाती है. मौके पर स्वास्थ्य कर्मी अन्नू कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola