बिहार, झारखंड, यूपी और बंगाल के पहलवानों ने दिखाया दमखम

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 06 Nov 2025 11:16 PM

विज्ञापन

हनवारा में कार्तिक पूर्णिमा पर दो दिवसीय पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हनवारा में दो दिवसीय पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. उद्घाटन समारोह में कांग्रेस जिला अध्यक्ष याहया सिद्दीकी, जिला परिषद प्रतिनिधि अब्दुल मन्नान, पूर्व मुखिया मंजूर आलम, पूर्व प्रमुख यूनुस अली और अनिरुद्ध यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और पहलवानों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की. प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे. पहले दिन विभिन्न वर्गों के पहलवानों ने अपनी ताकत और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे अखाड़े में मौजूद दर्शक उत्साहित हो उठे. आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को आयोजित होगा. प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और बंगाल के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं. विजेता को प्रथम पुरस्कार 7,500 रुपये, द्वितीय को 4,500 रुपये और तृतीय को 3,500 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में कुश्ती कमेटी और अखाड़ा सदस्य अशफाक आलम, साइन आलम, तारिक अजीज, जहांगीर आलम, नवरत्न शर्मा और शफीक उर्फ बॉस सहित कई युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. आयोजन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना बताया गया. हनवारा में हर साल कार्तिक मेला के अवसर पर होने वाली यह कुश्ती प्रतियोगिता अब स्थानीय पहचान बन चुकी है, जिसका ग्रामीण बेसब्री से इंतजार करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola