चैत नवरात्र की तैयारी को लेकर हुई बैठक, दिलीप साह बने अध्यक्ष

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गोड्डा के युवा कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

गुलजारबाग स्थित चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में पूजा समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें सदस्यों ने जोरशोर से पूजा करने का निर्णय लिया. पूजा समिति की बैठक में दिलीप साह को अध्यक्ष चुना गया. वहीं सचिव अमृत पांडेय को बनाया गया, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में अशोक साह, सह कोषाध्यक्ष कौशिक गुप्ता थे. इसके साथ ही उपसचिव प्रेम पाठक, पिकेश यादव, उपाध्यक्ष सीताराम राउत, सुनील यादव, दिनेश बरनवाल को बनाया गया. संरक्षक पांडे मुरलीधर, राजेश झा को बनाया गया है. सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सुरजीत झा, मनीष सिंह अखिल को बनाया गया. एक अप्रैल से पूजा समिति के प्रांगण में गोड्डा के युवा कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. मंदिर प्रांगण में ही भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा. पूजा प्रारंभ होने के साथ ही मंदिर परिसर को सजाया संवारा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola