मजदूरों का हो रहा शोषण : ज्ञान शंकर

Published at :25 Jan 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों का हो रहा शोषण : ज्ञान शंकर

मजदूरों को नहीं मिल रहा है न्यूनतम वेतन रघुवर सरकार उद्योगपतियों पर मेहरबान महगामा : महगामा के अंजना होटल में माकपा के केंद्रीय सदस्य ज्ञान शंकर मजुमदार व राज्य सचिव जीपी बख्शी ने प्रेस वार्ता की. ललमटिया में हुए मजदूरों की मौत का जिम्मेवार सीधे इसीएल को ठहराया है. श्री मजुमदार ने बताया कि सरकार […]

विज्ञापन

मजदूरों को नहीं मिल रहा है न्यूनतम वेतन

रघुवर सरकार उद्योगपतियों पर मेहरबान
महगामा : महगामा के अंजना होटल में माकपा के केंद्रीय सदस्य ज्ञान शंकर मजुमदार व राज्य सचिव जीपी बख्शी ने प्रेस वार्ता की. ललमटिया में हुए मजदूरों की मौत का जिम्मेवार सीधे इसीएल को ठहराया है. श्री मजुमदार ने बताया कि सरकार पूंजीपतियों के लिए है न कि गरीबों के लिए है. बताया कि कानून व्यवस्था राज्य में चरमरा गयी है. राज्य के बड़का गांव, खूंटी व गोला में राज्य सरकारों ने विरोध कर रहे किसानों पर गोली चलवायी. निहत्थे किसानों पर गोली चलायी. सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सुनने वाली है. इन परिवारों को आज तक किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिल पाया है और न ही इसकी सुधि ली गयी है. नोटबंदी के प्रकरण पर कहा कि नोटबंदी ने सरकारी महकमा को बरबाद कर दिया है. कालाधन के नाम पर सरकार सिर्फ बरगलाने का काम कर रही है.
वहीं मेहरमा से डोय से लेकर बन रही गैर कानूनी ढंग से लोगों की जमीन ली गयी है. इन जमीनदाताओं को न तो मुआवजा दिया गया है और न ही आश्वासन ही. गलत तरीके से जमीन लेने का काम किया गया है. भूमि अधिग्रहण का लाभ नहीं दिया गया है. उन्होंने बताया कि काम करने के पहले रैयतों को किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया गया है. दूसरी तरफ काम कर रही कंपनी में स्थानीय मजदूरों को छह माह से न्यूनतम मजदूरी नहीं दी गयी है न ही उसका पीएफ कटा है. मौके पर सुफल महतो, अशोक साह, दशरथ मंडल, रघुवीर मंडल, अनिल सिंह आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola