तालाब में डूबने से युवक की मौत

Published at :24 Jan 2017 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब में डूबने से युवक की मौत

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के सिंघाड़ी पंचायत के बोरमा संथाली टोला निवासी 30 वर्षीय चुन्नू सोरेन की मौत रविवार रात तालाब में डूबने से हो गयी. उसके बैजल सोरेन ने थाना को दिये आवेदन देकर बताया कि रविवार शाम पांच बजे चुन्नू सोरेन महगामा से घर आया. खाना खाने के बाद खलिहान में सोने […]

विज्ञापन

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के सिंघाड़ी पंचायत के बोरमा संथाली टोला निवासी 30 वर्षीय चुन्नू सोरेन की मौत रविवार रात तालाब में डूबने से हो गयी. उसके बैजल सोरेन ने थाना को दिये आवेदन देकर बताया कि रविवार शाम पांच बजे चुन्नू सोरेन महगामा से घर आया. खाना खाने के बाद खलिहान में सोने जा रहा था. सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने उसका शव तालाब में तैरता देखा. आवेदन में जिक्र किया है कि उसका पुत्र मिर्गी का रोगी था. शराब पीने का भी आदि था. इधर, थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि पिता के आवेदन पर मामला दर्ज किया जा रहा है. घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola