अलग-अलग हादसे में दो की मौत

Published at :24 Jan 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग हादसे में दो की मौत

शिकारीपाड़ज्ञ में ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को मारी ठोकर काठीकुंड/शिकारीपाड़ा : दुमका जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गयी. पहली घटना दुमका पाकुड मुख्य मार्ग स्थित मधुबन के समीप बीती रात हुई, जिसमें बाईक की टक्कर से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. उक्त युवक […]

विज्ञापन

शिकारीपाड़ज्ञ में ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को मारी ठोकर

काठीकुंड/शिकारीपाड़ा : दुमका जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गयी. पहली घटना दुमका पाकुड मुख्य मार्ग स्थित मधुबन के समीप बीती रात हुई, जिसमें बाईक की टक्कर से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. उक्त युवक बालेशर मिस्त्री (45) दुमका के हिजला रोड स्थित केवट पाडा का बताया जा रहा है. थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया की युवक मधुबन मे दैनिक मजदूरी करता था. रविवार को भरकुंडा हटिया से खरीददारी कर मधुबन से लौटने के क्रम मे विपरित दिशा से आ रही डिस्कवर बाईक JH 17H 7618 ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत घटना स्थल मे हो गई.
मौके से बाईक चालक घटना स्थल से बाईक छोड़ कर भागने मे सफल रहा. थाना प्रभारी ने बाईक को जब्त कर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया था. मृतक अपने पीछे चार छोटे छोटे बच्चे सहित भरा पुरा छोड़ गया.इधर दूसरी घटना शिकारीपाडा थाना क्षेत्र में एनएच 114 से छातुपाडा रोड पर एक ट्रैक्टर व एक बाइक के भिडंत से बाइक सवार की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मृतक की पहचान सोनाढाब निवासी 35 वर्षीय जाबेद अंसारी के रुप मे किया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए दुमका भेज दिया. प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार छातुपाडा की ओर से बाइक नं जेएच 04 जी -1824 पर सवार जावेद अंसारी एनएच 114 की ओर जा रहा था. मुख्य पथ से आधा किमी दूर मोड पर एक बिना नंबर के एक ट्रैक्टर से टकरा गया, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola