बूथ कमेटी को मजबूत बनाने पर बल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यसमिति. भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी मनाने का लिया निर्णय सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने पर हुई चर्चा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर मंथन गोड्डा : भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक स्थानीय हटिया चौक परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष शिवराम जायसवाल ने की. बैठक में दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी […]
विज्ञापन
कार्यसमिति. भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी मनाने का लिया निर्णय
सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने पर हुई चर्चा
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर मंथन
गोड्डा : भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक स्थानीय हटिया चौक परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष शिवराम जायसवाल ने की. बैठक में दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी को मनाये समेत पूर्णकालिक कार्यकर्ता विस्तार सह प्रशिक्षण शिविर पर मुख्य रूप से बल दिया. श्री जायसवाल ने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर बूथ कमेटी मजबूत करने पर बल दिया जायेगा. बैठक में स्वयं नगर अध्यक्ष ने पूर्णकालिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करने का संकल्प लिया. बताया प्रदेश कमेटी के निर्णयानुसार चुने पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं शिविर में प्रशिक्षण दिया जायेगा. वहीं केंद्र के निर्देश पर बूथ कमेटी बनाये जाने पर भी बल दिया.
बताया कि सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन राज्यहित में होगा. बताया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में विकास की योजनाएं संचालित की जा रही है. विपक्ष विकास कार्यों से बौखला गया है. मौके पर प्रोन्नति दूबे, रामवचन द्विवेदी, एन होदा, श्रीकांत साह, मो अखलाक, उमेश साह, मोहन अग्रवाल, आशीष सोनी, प्रो नसीम, प्रेमनंदन मंडल, प्रेमलता देवी, रिंकी देवी, प्रो नसीम आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




