चार घायल, एक रेफर

Published at :22 Jan 2017 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
चार घायल, एक रेफर

बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारा धक्का पोड़ैयाहाट-गोड्डा मुख्य मार्ग की घटना घायलों में तीन देवघर के घोरमारा निवासी पोड़ैयाहाट : गोड्डा-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग पर होली फैमिली स्कूल के पास शनिवार को मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया. इस घटना में चार लोग घायल हो गये. घायलों में तीन देवघर जिले […]

विज्ञापन

बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारा धक्का

पोड़ैयाहाट-गोड्डा मुख्य मार्ग की घटना
घायलों में तीन देवघर के घोरमारा निवासी
पोड़ैयाहाट : गोड्डा-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग पर होली फैमिली स्कूल के पास शनिवार को मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया. इस घटना में चार लोग घायल हो गये. घायलों में तीन देवघर जिले के घोरमार निवासी है. मोहनपुर प्रखंड के घोरमारा निवासी आशीष कुमार, जीतेंद्र कुमार व रोहित कुमार मोटरसाइकिल से घोरमारा से गोड्डा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के गुणधासा निवासी साइकिल सवार राजेंद्र मुर्मू को होली फैमिली स्कूल के पास धक्का मार दिया.
इस घटना में मोटरसाइकिल व साइकिल सवार घायल हो गये. सूचना पर पोड़ैयाहाट थाना के एएसआइ सहदेव प्रसाद घटना स्थल पहुंच और घायलों को इलाज के लिए पोड़ैयाहाट अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉ पूनम रानी ने घायलों का इलाज किया गया और गंभीर से घायल जीतेंद्र कुमार काे सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola