होमियोपैथ चिकित्सा के प्रथम वर्ष की परीक्षा में नकल की छूट!
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jan 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : पथरगामा प्रखंड के परसपानी स्थित राजकीय होमियोपैथिक काॅलेज एवं अस्पताल में डीएचएमएस प्रथम वर्ष की परीक्षा के दौरान बुधवार को परीक्षार्थी खुलकर नकल करते देखे गये. काॅलेज भवन में ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है. ग्राउंड फलोर के कमरे में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी नकल कर रहे थे. वहीं परीक्षा केंद्र के बाहर […]
विज्ञापन
गोड्डा : पथरगामा प्रखंड के परसपानी स्थित राजकीय होमियोपैथिक काॅलेज एवं अस्पताल में डीएचएमएस प्रथम वर्ष की परीक्षा के दौरान बुधवार को परीक्षार्थी खुलकर नकल करते देखे गये. काॅलेज भवन में ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है. ग्राउंड फलोर के कमरे में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी नकल कर रहे थे. वहीं परीक्षा केंद्र के बाहर पथरगामा पुलिस व दंडाधिकारी तैनात थे. इस संबंध में एसडीओ सौरभ कुमार सिन्हा ने बताया कि नकल की जानकारी मीडिया से ही मिली है.
मामले को देख रहा हूं. वहीं होमियोपैथ काॅलेज के प्राचार्य डाॅ ज्योतिष चंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है. यदि नकल हो रही है तो आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि ऐसे नकल से पास करने छात्रों पर मरीजों को दवा देने में गलती हो सकती है. ये छात्र डॉक्टर बन गये तो मरीजों को पेट दर्द की दवा नक्स की जगह सिर दर्द की दवा रस्टस लिख देंगे.
छात्रा की चेहरे को ढंक कर छाप रहे हैं ताकि सबक लेकर भविष्य में ऐसा न करे.
परीक्षा पास होने ऐसे छात्र पेट दर्द की दवा नक्स की जगह लिख देंगे सिर दर्द की दवा रस्टस !
बिनाेवा भावे विश्वविद्यालय द्वारा संचालित डीएचएमएस प्रथम वर्ष की परीक्षा का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




