फरवरी तक 45 पंचायत होंगे ड्राप ऑउट शून्य: डीएसइ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jan 2017 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

हर प्रखंड के पांच-पांच पंचायत चिह्नित 19 को बनाया जायेगा छात्र श्रृंखला गोड्डा : ला शिक्षा अधीक्षक अशोक कुमार झा ने सोमवार को कार्यालय कक्ष में बताया कि शून्य ड्रॉप आउट पंचायत बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है. जिले के 45 पंचायतों को फरवरी तक ड्रॉप आउट शून्य करने का लक्ष्य […]
विज्ञापन
हर प्रखंड के पांच-पांच पंचायत चिह्नित
19 को बनाया जायेगा छात्र श्रृंखला
गोड्डा : ला शिक्षा अधीक्षक अशोक कुमार झा ने सोमवार को कार्यालय कक्ष में बताया कि शून्य ड्रॉप आउट पंचायत बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है. जिले के 45 पंचायतों को फरवरी तक ड्रॉप आउट शून्य करने का लक्ष्य है. सभी प्रखंड के पांच-पांच पंचायतों को ड्राॅप आउट शून्य करना है. इसके लिए सर्वेक्षण आदि का कार्य करते सभी बच्चों को विद्यालय में ठहराव निश्चित कराना है. ‘सक्षम हैं हम’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है. अभियान के सफल संचालन के उद्देश्य से 19 को पोड़ैयाहाट सीमा क्षेत्र ठाकुरगंगटी में छात्र श्रृंखला बनाने का निर्णय लिया गया है. इसमें शिक्षा विभाग व
सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारी प्रतिनिधित्व करेंगे. परिवर्तन दल के सदस्यों तथा बीडीओ की बैठक 17 जनवरी को बेथेल मिशन स्कूल सभागार में रखा गया है. मौके पर प्रभारी एडीपीओ शंभुदत मिश्रा, जिला बालिका शिक्षा पदाधिकारी सोनी कुमारी, कोमिशीला हेंब्रम, रंजन कुमार, बब्लू कुमार, अनिल हेंब्रम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




