ससुर ने दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी दवा व्यवसायी हत्याकांड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस जांच के लिए घटनास्थल से कुछ सामान साथ लायी है अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है पुलिस मोबाइल पर हुई बातचीत के कॉल डिटेल्स आदि को भी खंगाल रही है गोड्डा : दवा व्यवसायी शिवशंकर साहा हत्याकांड मामले में नगर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतक के ससुर उसन […]
विज्ञापन
पुलिस जांच के लिए घटनास्थल से कुछ सामान साथ लायी है
अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है
पुलिस मोबाइल पर हुई बातचीत के कॉल डिटेल्स आदि को भी खंगाल रही है
गोड्डा : दवा व्यवसायी शिवशंकर साहा हत्याकांड मामले में नगर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतक के ससुर उसन मंडल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. ससुर श्री मंडल हरियारी ग्रामीण बैंक कर्मी हैं. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि उनके दामाद दवा व्यवसायी थे. वे घर पर ही थे. शनिवार को घर पहुुंचने के बाद उनका शव क्षत-विक्षत हालत में उनके भाड़े के मकान में ही पाया गया. इसके बाद नगर थाना की पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गयी. ससुर ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि धारदार हथियार से उनके दामाद की हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है.
प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है. हालांकि अब तक पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा है. पुलिस जांच के लिए घटनास्थल से कुछ सामान भी साथ लायी है. लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस मोबाइल पर हुई बातचीत के कॉल डिटेल्स आदि को भी खंगाल रही है. हत्याकांड के बाद मुहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. लेकिन हर कोई इस हत्याकांड के बाद स्तब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




