महगामा में सात गांव के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

Published at :13 Jan 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
महगामा में सात गांव के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

सीआइसी कंपनी के खिलाफ मजदूरों ने खोला मोरचा स्थानीय मजदूरों को काम रखने की मांग जीरो प्वाइंट के पास दूसरी बार जताया विरोध कहा, विस्थापित परिवारों के सदस्य को मिले नौकरी बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के जीरो प्वाइंट के पास दूसरी बार ठेका मजदूरों ने सीआइसी कंपनी के खिलाफ मोरचा खोलते हुए स्थानीय मजदूरों के […]

विज्ञापन

सीआइसी कंपनी के खिलाफ मजदूरों ने खोला मोरचा

स्थानीय मजदूरों को काम रखने की मांग
जीरो प्वाइंट के पास दूसरी बार जताया विरोध
कहा, विस्थापित परिवारों के सदस्य को मिले नौकरी
बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के जीरो प्वाइंट के पास दूसरी बार ठेका मजदूरों ने सीआइसी कंपनी के खिलाफ मोरचा खोलते हुए स्थानीय मजदूरों के काम पर रखने की मांग की है. सीटू नेता अनिल सिंह व मजरूल अंसारी ने बताया कि इसीएल प्रभावित क्षेत्र के विस्थापित गांव नीमाकला, केंदुआ, चितरकोठी, बागजोरी गांव के लोग धूलकण, ब्लास्टिंग से परेशान रहते हैं. फिर भी स्थानीय मजदूरों को कंपनी में काम नहीं दिया जाता है. बाहरी लोगों को रखा जाता है.
इसलिए कंपनी का एक सिरे से विरोध किया जा रहा है. कंपनी काम चालू करे. पर स्थानीय मजदूरों को काम पर रखे. मौके पर सफीकुल अंसारी, जहांगीर अंसारी, महताब अंसारी, मुर्तजा अंसारी, सरफराज अंसारी, गणेश धोली, राजेश साह, प्रदीप सिकदार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola