यातायात नियम पालन करने की अपील

Published at :12 Jan 2017 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
यातायात नियम पालन करने की अपील

सड़क सुरक्षा सप्ताह. स्कूली बच्चों ने शहर में निकाली जागरूकता रैली गोड्डा : जिला पुलिस प्रशासन की ओर से बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी. समाहरणालय परिसर में डीसी अरविंद कुमार, एसपी हरिलाल चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इसमें स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में शामिल […]

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह. स्कूली बच्चों ने शहर में निकाली जागरूकता रैली

गोड्डा : जिला पुलिस प्रशासन की ओर से बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी. समाहरणालय परिसर में डीसी अरविंद कुमार, एसपी हरिलाल चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इसमें स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए. रैली डीआरडीए चौक, कचहरी चौक, कारगिल चौक,
मुख्य बाजार, न्यू मार्केट चौक, लहरी टोला बाईपास रोड, डीआरडीए बाइपास रोड होकर पुन: समाहरणालय पहुंची. यहां रैली में शामिल बच्चों के बीच बिस्कुट वितरण किया गया. जागरूकता रैली में भारत भारती पब्लिक स्कूल, बेथेल मिशन स्कूल, ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल, डॉन बासको स्कूल, मार्डन स्कूल, सर सैयद स्कूल सहित कई स्कूल के हजारों बच्चे शामिल हुए. इनलोगों ने लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया.
डीसी-एसपी कर रहे थे नेतृत्व
रैली का नेतृत्व डीसी व एसपी कर रहे थे. सामाजिक कार्यकर्त्ता राजेश झा, प्रीतम गाड़िया, किरमान अंसारी सहित एसडीपीओ अभिषेक कुमार, महगामा एसडीपीओ आर मित्रा व स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं भी शामिल थे.
राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ियों ने भी लिया भाग
रैली में जिला नेट बॉल संघ के बैनर तले राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ी शामिल हुए. सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया. खिलाड़ियों की अगुआई राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी कर रही थी. इसमें जिला नेट बॉल संघ के सचिव सह कोच गुंजन कुमार झा, संरक्षक किरमान अंसारी आदि थे.
रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीसी अरविंद कुमार, एसपी हरिलाल चौहान व रैली में शामिल विभिन्न स्कूल के बच्चे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola